Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डअस्थायी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज भी किए जाएंगे भर्ती

अस्थायी अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीज भी किए जाएंगे भर्ती

ऋषिकेश। आईडीपीएल में एम्स ऋषिकेश की ओर से संचालित राइफलमैन जसवंत सिंह रावत अस्थायी कोविड अस्पताल में अब गंभीर संक्रमित भी भर्ती किए जाएंगे। केवल वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर मरीज को एम्स में भेजा जाएगा। इसके लिए एम्स ने शासन से 10 एंबुलेंस की उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ अस्पताल के म्यूकोरमाइकोसिस केयर वार्ड को भी शुरू कर दिया गया है। 

राइफलमैन जसवंत सिंह रावत अस्थायी कोविड अस्पताल का लाभ कोविड मरीजों को मिल रहा है। अस्पताल में प्रभारी डा. मधुर उनियाल ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में 54 कोविड मरीज भर्ती है। उन्होंने बताया कि एम्स की प्रशिक्षित डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है। डा. मधुर उनियाल ने बताया कि अस्पताल में गंभीर मरीजों को भी भर्ती किया जाएगा।

अगर मरीज की परेशानी बढ़ती है और वेंटिलेटर की जरूरत है तो उसको एम्स भेजा जाएगा। एम्स अस्थायी अस्पताल से रैफर होने वाले मरीजों के लिए 100 बेड आरक्षित रखे गए हैं। शासन से मरीजों को एम्स भेजने के लिए 10 एंबुलेंस की मांग भी की गई है। उन्होंने बताया अस्पताल का म्यूकोरकोरमाइकोसिस केयर वार्ड भी चालू है। ब्लैक फंगस के संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को वार्ड में भर्ती किया जाएगा।  

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments