Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआइबी का अधिकारी बताकर एक शातिर ने युवती से एक लाख रुपए...

आइबी का अधिकारी बताकर एक शातिर ने युवती से एक लाख रुपए कि की धोखाधड़ी

देहरादून। राजधानी देहरादून में ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला पटेलनगर क्षेत्र का है। यहां एक शातिर ने खुद को आइबी का अधिकारी बताकर एक शातिर ने युवती के साथ एक लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। 

रुचिपुरा निवासी मानसी राणा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उज्जवल गोस्वामी नाम के एक युवक ने उससे जून 2020 में संपर्क किया था। उज्ज्वल ने खुद को आइबी का ऑफिसर बताया। बातचीत के दौरान एक दिन आरोपित ने आइबी में नौकरी लगाने का ऑफर दिया और मेल के माध्यम से ज्वाइनिंग लैटर भेजा। 15 सितम्बर को इंटरव्यू के लिए शिमला बाइपास में ऑफिस बताकर ओबराय मोटर्स के सामने एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां दो लोग रिसेप्शन पर थे, जहाँ पर उन्होंने इंटरव्यू लिया और वीडियोग्राफी के साथ ही एक पेपर भी हल करवाया। 

इससे पहले उज्ज्वल ने नौकरी के लिए फॉर्म भरते समय 18200 रुपये लिए। इसके बाद आरोपितों ने बताया कि यहां पुलिस ने छापा मार दिया है और हम पकड़े गए हैं। रिसेप्शन में बैठे युवक ने मानसी के एटीएम से 3500 रुपये निकाले और फोन भी ले लिया। एक सप्ताह बाद मानसी ने जब उज्ज्वल को फोन किया तो उसने बताया कि उसे आइएसबीटी पुलिस ने उसे पकड लिया है और पैसों की मांग कर रहे हैं। 

उज्ज्वल ने फिर युवती से 16 हजार रुपये मांग लिए। इसके बाद उज्ज्वल ने उसे फोन कर कहा कि किसी ने उसे फर्जी ड्रग्स के केस में फंसा दिया है और कहा कि सहस्त्रधारा में केस चल रहा है। आरोपित ने ये भी कहा कि वह उसी का फोन इस्तेमाल कर रहा है ऐसे में दोनों है फंस जाएंगे। इसके बाद उसने ब्लैकमेल कर मानसी से कुल एक लाख रुपये हड़प लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments