Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआईएएस एसएस संधू ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार , नए नहीं...

आईएएस एसएस संधू ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार , नए नहीं पुराने मुख्य सचिव कार्यालय में ही बैठेंगे

प्रदेश के नए नवेले मुख्य सचिव एसएस संधू ने आज सचिवालय पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है सुबह 10:00 बजे सचिवालय पहुंचे संधू ने कार्यभार ग्रहण किया तो कई अधिकारी कर्मचारी भी वहां नहीं पहुंचे थे बता दें एसएस संधू पुराने मुख्य सचिव कार्यालय में ही बैठेंगे आपको बता दें जबकि पूर्व मुख्य सचिव ओमप्रकाश जब मुख्य सचिव बने थे तो नई बिल्डिंग के पांचवें तल में उनके लिए आलिशान कार्यालय तैयार किया गया था।  कल ही 1988 बैच के आईएएस एसएस संधू को प्रदेश के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी मिली थी पूर्व मुख्य सचिव ओम प्रकाश को अध्यक्ष राजस्व परिषद की जिम्मेदारी सौंपी गई है अभी तक एसएस संधू केंद्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उत्तराखंड आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार मुलाकात की और अब उन्होंने विधिवत रूप से सचिवालय में अपना कामकाज संभाल लिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments