Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआईएफएस अधिकारियों को सीएम के निर्देश , मुख्यमंत्री ने दिये वन भूमि...

आईएफएस अधिकारियों को सीएम के निर्देश , मुख्यमंत्री ने दिये वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश , मानव वन्य जीवन संघर्ष को कम करने के लिये तैयार की जाय कारगर रणनीति

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में सड़को एवं अन्य विकास कार्यो में लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों के निस्तारण में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मानव वन्य जीव संघर्ष को कम करने के लिये कारगर रणनीति तैयार करने के भी निर्देश वन विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।
सोमवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से प्रमुख वन संरक्षक श्री राजीव भरतरी के नेतृत्व में भारतीय वन सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से वन भूमि हस्तान्तरण के मामलों में अनावश्यक विलम्ब न किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि वन भूमि हस्तान्तरण के प्रकरणों में विलम्ब होने से विकास कार्यो को पूर्ण करने में अनावश्यक विलम्ब हो रहा है।मुख्यमंत्री को एशोशियेशन द्वारा कार्बेट नेशनल पार्क पर आधारित काफी टेबल बुक भी भेंट की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द नव नियुक्त मुख्य सचिव श्री एसएस संधू, विशेष सचिव डॉ0 पराग मधुकर धकाते के साथ ही वन विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments