Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनआईएमए पीओपीः अंतिम पग पार कर देश रक्षा में समर्पित हुए 306...

आईएमए पीओपीः अंतिम पग पार कर देश रक्षा में समर्पित हुए 306 जवान


देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड के बाद आज भारतीय सेना को 306 जांबाज अफसर मिल गए हैं। आज मित्र देशों के 71 कैडेट भी अपने-अपने देशों की फौज का हिस्सा बने हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बतौर रिव्यूइंग अफसर पीओपी में पहुंचे और परेड की सलामी ली। इस दौरान रक्षा मंत्री ने आईएमए के तीनों कैंपस को जोड़ने के लिए दो अंडर पास बनानें के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से 32.33 करोड़ रुपये मुहैया करने की घोषणा की।

पीओपी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे। डिप्टी कमांडेंट मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत और कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने पहले परेड की सलामी ली।

इस दौरान देशभक्ति गीतों पर इन वीरों की कदम ताल देखते ही बन रही थी। कार्यक्रम में इन भावी अफसरों के परिजन भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कैडेटों को ओवरऑल बेस्ट परफॉर्मेंस व अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा।
विनय विलास को स्वार्ड ऑफ ऑनर व स्वर्ण पदक दिया गया। पीकेंद्र सिंह को रजत और ध्रुव मेहला को कांस्य पदक दिया गया।

शिवराज सिंह को सिल्वर मेडल (टीजी) मिला। भूटान के कुएंजांग वांगचुक सर्वश्रेष्ठ विदेशी कैडेट चुने गए। चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ बैनर केरन कंपनी को मिला।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments