Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनआईपीएस रचिता जुयाल का वीआरएस स्वीकार, 2015 बैच की अधिकारी थीं

आईपीएस रचिता जुयाल का वीआरएस स्वीकार, 2015 बैच की अधिकारी थीं

देहरादून: भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रचिता जुयाल का स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) का आवेदन सरकार ने स्वीकार कर लिया है। रचिता जुयाल उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की अधिकारी हैं और उन्होंने हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को वीआरएस के लिए आवेदन भेजा था।

सूत्रों के अनुसार, उनका इस्तीफा सभी औपचारिकताओं के बाद स्वीकृत कर लिया गया है। हालांकि वीआरएस लेने के पीछे के कारणों का औपचारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।

रचिता जुयाल राज्य की उन चंद महिला आईपीएस अधिकारियों में शामिल थीं जिन्होंने अपनी कार्यशैली से एक अलग पहचान बनाई थी। अब उनके वीआरएस लेने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments