Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआगामी 2022 के चुनावों में  सिर्फ़ अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा...

आगामी 2022 के चुनावों में  सिर्फ़ अच्छी परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा टिकट

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बड़ा बयान सामने आया है कि आगामी वर्ष 2022 के विधानसभा के चुनावों में भाजपा के वर्तमान विधायकों में से सभी को नहीं मिलेगा टिकट, अभी किसी भी वर्तमान विधायक का टिकट कंफर्म नहीं है। अगलें चुनावों से 6 माह पहले इस संबंध में फैसला लिया जाएगा ।बंशीधर भगत का यह बड़ा ऐलान है और उनका कहना हैं कि टिकट बांटने से पहले पार्टी सर्वे भी करवायेगी और जिस विधायक की रिपोर्ट उसकी विधानसभा में अच्छी होगी उसे ही टिकट मिलेगा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की परफॉर्मेंस तो बेहद ही आवश्यक है साथ ही उनका यह भी कहना है कि अभी तक तो सब की परफॉर्मेंस अच्छी है परंतु सर्वे के बाद परफॉर्मेंस के आधार पर टिकट दिए जाएंगे और जिस की परफॉर्मेंस अच्छी आएगी उसे ही टिकट दिया जाएगा। भगत के इस बड़े बयान के बाद विधायकों में खलबली मचना तय है क्योंकि क्योंकि अभी तक तो सभी विधायक यही मानें बैठे होंगे कि उनके टिकट कन्फर्म हैं परंतु सर्वे के बाद तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि अपनी विधानसभा में किसकी परफॉर्मेंस ठीक है और किसकी नहीं उसी आधार पर टिकट का वितरण किया जाएगा ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments