Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज मोबाइल पर आएगा आपदा का अलर्ट, सिस्टम को पुख्ता बनाने के...

आज मोबाइल पर आएगा आपदा का अलर्ट, सिस्टम को पुख्ता बनाने के लिए किया जा रहा है यह ट्रायल

आज (बुधवार) आपका मोबाइल फोन अचानक वाइब्रेट करने लगे तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह आपदा के दौरान आपको सुरक्षित करने के लिए भेजे जाने वाले अलर्ट की टेस्टिंग है। वाइब्रेट होने के साथ ही मोबाइल पर एक अलर्ट भी आएगा।

दरअसल, दूरसंचार विभाग की ओर से राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से आपदाओं के दौरान आपातकालीन संचार को बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया जाना है।

विभाग की ओर से बीएसएनएल, एयरटेल, जियो और वीआई के साथ मिलकर यह तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। दूर संचार विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जनरल अशोक कुमार रावत ने बताया, परीक्षण अवधि के दौरान, लोगों को उनके मोबाइल पर कृत्रिम आपातकालीन अलर्ट प्राप्त होगा। ऐसे में इस दौरान घबराएं नहीं। ये अलर्ट नियोजित परीक्षण प्रक्रिया का हिस्सा है।

बीएसएनएल के भवन में किया जाएगा अलर्ट का परीक्षण
अलर्ट का परीक्षण राजपुर रोड स्थित बीएसएनएल के भवन में किया जाएगा। सेल ब्राडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें एक निश्चित भौगोलिक क्षेत्र के भीतर सभी मोबाइल नंबर पर अलर्ट करती है। यह अलर्ट एक सायरन के साथ में मोबाइल हैंडसेट पर कुछ संदेश के रूप में उपलब्ध होगा।

अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे जानकारी

उन्होंने बताया, सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम एक अत्याधुनिक तकनीक है, जो हमें आपदा के दौरान सभी मोबाइल उपकरणों पर आपदा प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण मैसेज भेजने की अनुमति देता है। जहां फिर मोबाइल स्वामी प्रदेश का निवासी हो या फिर पर्यटक। यह सिस्टम ये सुनिश्चित करता है कि महत्वपूर्ण आपातकालीन जानकारी समय पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।

इसका उपयोग सरकारी एजेंसियों और आपातकालीन सेवाओं की ओर से जनता को संभावित खतरों के बारे में सूचित करने और गंभीर परिस्थितियों के दौरान उन्हें सूचित रखने के लिए किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments