Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज इस समय जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

आज इस समय जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं का परीक्षाफल आज सुबह 11 बजे जारी होगा। परीक्षाफल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय  बोर्ड ऑफिस में घोषित करेंगे। कोविड को देखते हुए इस वर्ष परीक्षा के बजाय विद्यार्थियों को प्रमोट किया गया है।बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा परिणाम छात्रों के नवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखकर तैयार किया गया है। परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने में परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है।

इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र और इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्र पंजीकृत थे। छात्र-छात्राएं परीक्षाफल वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in, uaresults.nic.in  पर देख सकते हैं।

2020 में छात्राओं ने मारी थी बाजी
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 2020 में संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्राओं का रिजल्ट जहां शत प्रतिशत था वहीं टॉप 20 सूची में भी छात्राओं का ही दबदबा नजर आया था।

2020 की बात करें तो हाईस्कूल में 74950 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 53511 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 72205 छात्राओं में से 59680 छात्राएं उत्तीर्ण हुई थीं। इसमें छात्रों का परीक्षा परिणाम 71.39 प्रतिशत और छात्राओं का 82.65 प्रतिशत रहा था।

इंटरमीडिएट में 57854 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 61310 छात्राओं में से 51277 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुई थीं। छात्रों का रिजल्ट 76.68 प्रतिशत और छात्राओं का 83.63 प्रतिशत रहा।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments