Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज उत्तराखंड में सामने आए 37 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की...

आज उत्तराखंड में सामने आए 37 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या पहुंची 958

देहरादून। सोमवार को उत्तराखंड में कोरोना के 37 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 958 हो गई है। इनमें से 200 मरीज ठीक हो चुके हैं। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने इन मामलों की पुष्टि की है।

आज मिले नए आठ मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं। ये सभी मुबंई से वापस लौटे हैं। वहीं, चंपावत में छह, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर मे पांच, नैनीताल में तीन और देहरादून में नौ मामले आए हैं। रविवार को प्रदेश में 173 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट को दो बार काउंट किया गया था। 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, रविवार को सैंपल जांच रिपोर्ट में 1063 निगेटिव मिले थे। जबकि 11 जिलों में 173 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून में 49 संक्रमित मरीज मिले। इनमें 22 लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हैं। 17 दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती हैं, एक आढ़ती निरंजनपुर मंडी और पांच संक्रमित मुंबई और चार दिल्ली से आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments