Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज और कल इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

आज और कल इन पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को पांच जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत, पिथौरागढ़ में कहीं कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश की संभावना है। 11 व 12 को भी राज्य के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं कहीं विशेषकर कुमाऊं में तीव्र बौछार हो सकती है।

सोमवार को दून में दोपहर के समय हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 अधिक 24 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में 14 अगस्त तक बारिश का सिलसिला बना रहेगा। दिन में एक दो बार हल्की या मध्यम तक बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के भी आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments