Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज ताजा पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है दस्तक, मौसम के तल्ख तेवर...

आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ दे सकता है दस्तक, मौसम के तल्ख तेवर से राहत मिलने के आसार

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम के तल्ख तेवर से कल से एक या दो दिन के लिए कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक पर्वतीय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इससे हल्की बारिश की संभावना है।

पिछले तीन दिन से बेहाल किए है पारा

मई की शुरुआत के बाद प्रदेश में कुछ दिन खासकर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे ज्यादातर इलाकों में गर्मी से फौरी राहत मिली, लेकिन पिछले तीन दिन से पारा बेहाल किए है। रविवार को चटख धूप के बीच अधिकतम पारा वर्ष के सर्वाधिक स्तर पर पहुंच गया। मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

गरज के साथ बौछारें पडऩे व झोंकेदार हवा चलने की संभावना

देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा तो हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है। इससे मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बौछारें पडऩे व झोंकेदार हवा चलने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments