Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

आज तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

देहरादून। देहरादून, बागेश्वर व उत्तरकाशी में अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी व बागेश्वर में 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी दून व आसपास के इलाकों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए डीएम सोनिका ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अफसरों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments