Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे सीएम पुष्कर सिंह...

आज दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे। वह वहां केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। उनका बुधवार को भी केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, अपने पिछले दौरे में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

इस दौरान वह कई केंद्रीय नेताओं और मंत्रियों से मिले थे। राज्य के विकास से जुड़े जिन प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति दी थी, उनकी मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री एक बार फिर पैरवी करने जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री राज्य के विकास से संबंधित उन योजनाओं की स्वीकृति चाहते हैं जो राज्य की अवस्थापना, कल्याणकारी योजनाओं और विकास से जुड़ी हैं। अभी मुख्यमंत्री ने कार्यालय ने स्पष्ट नहीं किया है कि वह मंगलवार को किन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री अपराह्न तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments