Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड से शामिल...

आज दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में उत्तराखंड से शामिल होंगे मंत्री गणेश जोशी

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आज दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय व्यापार बोर्ड की बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भाग लेंगे। बैठक में राज्य सरकारों के साथ निर्यात प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और दूरस्थ क्षेत्रों के उत्पादों को बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री ने अपने कैंप कार्यालय में उद्योग विभाग के अधिकारियों से उच्च स्तरीय व्यापार बोर्ड की बैठक के लिए प्रदेश में निर्यात की स्थिति और सरकार की ओर से निर्यात को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे अवस्थापना विकास, एक जनपद दो उत्पाद योजना के बारे में जानकारी ली। उद्योग महानिदेशक रोहित मीणा ने विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments