Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज प्रधानमंत्री मोदी देंगे सौगात, एम्स ऋषिकेश से करेंगे देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांट का...

आज प्रधानमंत्री मोदी देंगे सौगात, एम्स ऋषिकेश से करेंगे देशभर के 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। वह ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वर्चुअल माध्यम से वह देशभर के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में स्थापित करीब 35 ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे।

उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं पीएम
हालांकि प्रधानमंत्री का यह राजनीतिक दौरा नहीं है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह उत्तराखंड के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से शासन व प्रशासन के स्तर पर पीएम के दौरे की तैयारियां चल रही हैं।

मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू ने समीक्षा बैठक भी की। देहरादून के जिलाधिकारी ने भी प्रशासनिक अधिकारियों को मोर्चे पर उतार दिया है। विशेष सुरक्षा दल (एसपीजी) ने ऋषिकेश हेलीपैड और एम्स तक डेरा जमा लिया है। सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम
प्रधानमंत्री का उत्तराखंड की धरती से विशेष प्रेम है। ये हमारे लिए खुशी के क्षण हैं। हम तो यही चाहते हैं कि वह उत्तराखंड की धरती पर बार-बार आएं। वह जब भी उत्तराखंड आते हैं, हम सब को जनसेवा के कार्य करने की नई ऊर्जा मिलती है। पीएम का यह दौरा विकास के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगा।
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

मिनट टू मिनट कार्यक्रम
9.40 बजे : लखनऊ एयरपोर्ट से एमआई-17 से रवानगी।
10.50 बजे : ऋषिकेश हेलीपेड पर आगमन।
11.00 बजे : ऋषिकेश एम्स में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
11.00 – 12.00 बजे : ऑक्सीजन प्लांट्स का लोकार्पण।
12.10 बजे : ऋषिकेश हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
12.15 बजे : एमआई-17 से हेलीकॉप्टर से वापसी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments