Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तीन दिन से अधिकतम तापमान...

आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, तीन दिन से अधिकतम तापमान पहुंच रहा 37 डिग्री

राजधानी में आज भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। पिछले तीन दिन से तापमान लगातार 37 डिग्री के आसपास चल रहा है। आज भी तापमान 37 डिग्री के आसपास ही रहेगा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। हालांकि, मौसम विभाग ने रात में कुछ क्षेत्रों में हल्के गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना जताई है।

उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी में पिछले एक सप्ताह में रविवार का दिन सबसे गर्म रहा। दिन में यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री पहुंच गया। लेकिन, देर शाम को ठंडी हवा चलने के बाद मौसम सुहावना हो गया। पर्यटक मालरोड में घूमते नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments