Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज भी बदला रहेगा मौसम, सावधान! तेज अंधड़ का यलो अलर्ट जारी

आज भी बदला रहेगा मौसम, सावधान! तेज अंधड़ का यलो अलर्ट जारी

देहरादून:  उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजधानी देहरादून में सुबह से ही हल्‍के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

अंधड़ चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी

आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछारें पडऩे की भी संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी देते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़ चलने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments