Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज रिटायर होंगे डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, आईपीएस अशेक कुमार संभालेंगे चार्ज

आज रिटायर होंगे डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, आईपीएस अशेक कुमार संभालेंगे चार्ज

देहरादून। पुलिस लाइन में राज्य के 10वें डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी की विदाई परेड की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज साढ़े नौ बजे उनकी विदाई की परेड शुरू की गई । इसके बाद पुलिस मुख्यालय में शाम के वक्त नए डीजीपी अशोक कुमार 11वें डीजीपी का पदभार ग्रहण करेंगे। 

पुलिस लाइन में सुबह करीब नौ बजे से परेड की शुरुआत की गई । इसके लिए पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई। डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी को डीजी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन में रिसीव किया।

इसके बाद विदाई परेड की गई। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे नए डीजीपी अशोक कुमार पुलिस के मुखिया का पदभार ग्रहण करेंगे।
इसके बाद वे पौने छह बजे स्थानीय मीडिया से भी रूबरू होंगे। अशोक कुमार 1989 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments