Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनआज व कल मौसम साफ व शुष्क रहने के आसार.. कहीं-कहीं छाएंगे...

आज व कल मौसम साफ व शुष्क रहने के आसार.. कहीं-कहीं छाएंगे बादल; अगले तीन-चार दिन बाद भारी हिमपात से लौटेगी ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक सुबह से ही बादल छाये रहे। मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में बौछारें पड़ीं। जिससे पहाड़ों पर सर्दी का सितम बना हुआ है। चारधाम समेत ज्यादातर चोटियां बर्फ से लकदक हैं और कई गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कटा हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। जबकि, आगामी शुक्रवार और शनिवार को चोटियों पर भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आज मौसम साफ रहने के आसार
दून में आज मुख्यत: मौसम साफ रहने के आसार हैं। आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिन शुष्क मौसम के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, आगामी शुक्रवार और शनिवार को 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात हो सकता है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही निचले क्षेत्रों में वर्षा के भी आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments