Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद

आज शांतिकुंज के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सोमवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर शांतिकुंज व देव संस्कृति विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। 

विवि के कुलसचिव बलदाऊ दिवांगन ने बताया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद विवि प्रांगण में स्थित प्रज्ञेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद मृत्युंजय सभागार में विवि के प्रमुख पदाधिकारियों एवं आचार्यों के साथ बातचीत करेंगे। 

राष्ट्रपति देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित एशिया के प्रथम बाल्टिक सांस्कृतिक अध्ययन केंद्र का अवलोकन करेंगे और प्रांगण में रुद्राक्ष का पौधा लगाएंगे। इसके बाद वह गायत्री तीर्थ शांतिकुंज पहुंचेंगे। वहां युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा के कक्ष का दर्शन करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments