Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज सत्र का अंतिम दिन,पेश किए जाएंगे पांच विधेयक, विधानसभा  कूच करेंगे आंदोलनकारी

आज सत्र का अंतिम दिन,पेश किए जाएंगे पांच विधेयक, विधानसभा  कूच करेंगे आंदोलनकारी

मंगलवार को हुई कार्यमंत्रणा की बैठक में बुधवार 23 दिसंबर का बिजनेस तय किया गया। बैठक में तय किया गया कि 23 दिसंबर को सदन में करीब पांच विधेयक पेश किए जाएंगे। आधा दिन असरकारी कार्य होगा और प्रश्नकाल चलेगा।सरकार की ओर से आंदोलनकारी सम्मान परिषद का गठन न करने से गुस्साए आंदोलनकारी विधानसभा सत्र के तीसरे दिन यानि बुधवार को विधानसभा कूच करेंगे।
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय प्रवक्ता महेश जोशी ने कहा कि इस साल स्थापना दिवस के मौके पर भी सरकार की ओर से आंदोलनकारियों के लिए कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे आंदोलनकारी आक्रोशित हैं। इन मुद्दों को लेकर 23 दिसंबर को आंदोलनकारी नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद रविंद्र रावत के शहीद स्थल पर एकत्र होंगे। जहां से सरकार के खिलाफ  नारेबाजी करते हुए विधानसभा कूच के लिए बढ़ेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments