Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से चार घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो, नहीं होगा...

आज से चार घंटे में देहरादून से दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो, नहीं होगा कोई स्टॉपेज

उत्तराखंड परिवहन निगम अब वॉल्वो से दिल्ली तक का सफर और आसान करने जा रहा है। मंगलवार को निगम की ओर से विशेष वॉल्वो शुरू की जा रही है, जो केवल चार घंटे के भीतर सीधे दिल्ली पहुंचाएगी।

देहरादून से दिल्ली तक बस का सफर करने में करीब सात से आठ घंटे लगते हैं। देहरादून से दिल्ली जाने में मेरठ और गाजियाबाद के आसपास ट्रैफिक जाम की वजह से इतना समय लगता है। अब परिवहन निगम ने इसके लिए नई शुुरुआत की है। निगम की ओर से वॉल्वो की एक्सप्रेस बस सेवा मंगलवार से शुरू होने जा रही है।

यह बस सुबह 11 बजे देहरादून से चलेगी और चार घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगी। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता ने बताया कि यह वॉल्वो सभी शहरों के भीतर नहीं जाएगी। न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा। रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments