Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से भाजपा उत्‍तराखंड में रोपेगी पांच लाख पौधे, प्रदेश के 11668...

आज से भाजपा उत्‍तराखंड में रोपेगी पांच लाख पौधे, प्रदेश के 11668 बूथों पर किया जाएगा पौधारोपण

देहरादून: भाजपा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन अभियान के तहत शुक्रवार और 16 जुलाई को प्रदेश भर में पांच लाख पौधे रोपेगी। प्रदेश के 11668 बूथों पर पौधारोपण किया जाएगा। पार्टी हर बूथ में कम से कम 20 पौधे रोपित करेगी।

एक वृक्ष के कटने की प्रतिपूर्ति में लगाने चाहिए 20 वृक्ष : अरविंद पांडेय

पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा के हरेला पर्व में पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक अरविंद पांडेय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रकृति का संरक्षण सबकी जिम्मेदारी है। सबको अपने जीवन के उत्सवों के मौके पर पौधारोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार अवस्थापना सुविधाओं के लिए वृक्ष कटते भी हैं लेकिन एक वृक्ष के कटने की प्रतिपूर्ति में 20 वृक्ष लगाने चाहिए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक 60 हजार पौधे लगाए

इससे प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन में कोई कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अब तक 60 हजार पौधे लगाए हैं। 6565 बूथों पर विभिन्न आयोजन किए गए। इनमें पौधारोपण व गोष्ठियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभी दो जिलों में कार्यक्रम हो शेष हैं। वह अभी तक 50 विधानसभाओं का भ्रमण कर चुके हैं।

50 प्रतिशत से अधिक पौधे संरक्षित

अरविंद पांडेय ने कहा कि शिक्षा मंत्री रहते हुए भी उन्होंने प्रत्येक विद्यालय तक पहुंचकर पौधारोपण किया और कराया। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने यह पाया कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक पौधे संरक्षित हैं। यह अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है। ऊधमसिंह नगर जिले की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर के प्रत्येक मंडल और बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

हरेला पर्व के अवसर पर इसे और सघन रूप से चलाया जाएगा ताकि धरती का श्रृंगार हो और कृत्रिम आक्सीजन की जरूरत न पड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि पौधे लगाकर उनका एक बच्चे की तरह लालन-पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments