Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज से शुरू हो सकती है विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

आज से शुरू हो सकती है विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया

देहरादून। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के बाद अब सरकार जल्द विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार 28 मार्च से शुरू हो सकता है। इससे पहले गुरुवार से नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

नई सरकार का पहला सत्र सोमवार से हो सकता है शुरू

इस वित्तीय वर्ष के लिए अब बस एक सप्ताह का समय शेष है। ऐसे में अगले वित्तीय वर्ष के लिए बजट या लेखानुदान पारित कराने के लिए विधानसभा सत्र बुलाया जाना आवश्यक है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो सकता है। यह वर्ष का पहला सत्र होगा, इसलिए इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से की जाएगी। सत्र के संक्षिप्त रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि यह सत्र तीन या चार दिन की अवधि का ही होगा।

सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव

नव निर्वाचित विधायकों की शपथ के साथ विधानसभा का विधिवत गठन हो चुका है और बुधवार को मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के साथ ही नई सरकार भी अस्तित्व में आ गई है। सत्र आरंभ होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। भाजपा कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण का नाम विधानसभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के रूप में तय कर चुकी है। विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत, यानी 47 सीटें हैं। इस स्थिति में विधानसभा अध्यक्ष पद पर ऋतु खंडूड़ी भूषण की जीत सुनिश्चित है।

सूत्रों के अनुसार शासन की ओर से विधानसभा सचिवालय को विधानसभा सत्र व अध्यक्ष के चुनाव के संबंध में जानकारी दे दी गई है। विधानसभा सचिवालय गुरुवार शाम तक विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में है। अगर चुनाव प्रक्रिया गुरुवार को आरंभ हो जाती है तो शनिवार तक विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव कराया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments