Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआज हो सकती है बहुत भारी बारिश, चार जिलों के लिए चेतावनी;...

आज हो सकती है बहुत भारी बारिश, चार जिलों के लिए चेतावनी; पढ़ें मौसम की हर अपडेट

देहरादून: उत्तराखंड में बौछारों का दौर जारी है। ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों के डेरे में मध्यम से तीव्र वर्षा हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने और कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

  • रुड़की व आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू। उमस से मिला छुटकारा।
  • पौड़ी में बारिश हो हल्की है। यहां पांच मोटर मार्ग बंद हैं।
  • टिहरी जिले में बीती रात से हल्की बारिश जारी है। जिस कारण 13 लिंक रोड बंद हैं। टिहरी झील का जलस्तर 768 मीटर तक है। जिले में खाड़ी पिपलेथ उड़खंडा ग्रामीण मार्ग, मरोड़ागाड़ कर्णदेवी ग्रामीण मार्ग, अदवाणी बरनी हाड़ीसेरा, चंबा गजा मोटर मार्ग से दिगोठि मार्ग सहित 13 लिंक रोड बंद हैं।
  • केदारनाथ समेत पूरे रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश हो रही है। केदारनाथ यात्रा सुचारू है। जनपद में कुल नौ मोटर मार्ग अवरूद्ध हैं।
  • बदरीनाथ हाईवे सुचारू है। यात्रा जारी है।
  • चमोली जिले में मौसम खराब बना हुआ है। यहां भी बारिश हो रही है। 
  • शनिवार को देहरादून में तड़के से बारिश का दौर जारी रहा।  

चार दिन मौसम बदला रहने का अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले चार दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। राज्य में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार हैं।

खासकर कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, देहरादून, हरिद्वार व आसपास के क्षेत्रों में भी भारी वर्षा या तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments