Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआधी रात्रि बंपर तबादले, 19 PCS अफसरोें के ट्रांसफर

आधी रात्रि बंपर तबादले, 19 PCS अफसरोें के ट्रांसफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ताबड़तोड़ तबादले करते आ रहे हैं। टीएसआर-1 राज में अफसरोें को एक जगह जमे रहकर काम करने का मौका मिला था, टीएसआर-2 राज में तबादले हो ही नहीं पाए। लेकिन पुष्कर राज में स्थिति यह बन चुकी है कि आधी रात्रि में किस आईएएस, आईपीएस और पीसीएस का तबादला हो जाए पता नहीं रहता। मुख्यमंत्री चुनाव से पहले फाइनल टीम कब बना पाएंगे अफसरोें की यह देखना दिलचस्प होगा। अब तो आलम यह है कि ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर तरह-तरह की बातें भी पॉवर कॉरिडोर्स में बनने लगी हैं।

बुधवार देर रात्रि किस किस को हुए तबादले यहाँ देंखे
उदय राज सिंह को अपर सचिव पेयजल (नमामि गंगे) बनाया गया।
गिरधारी सिंह रावत को निदेशक खेल बनाया गया।
रंजना से प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम वापस लिया गया।
रोहित मीणा को मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखंड खादी ग्रामोउद्योग बोर्ड बनाया गया।
हरीश चंद्र कांडपाल से अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान वापस लिया गया।
विनोद गिरी गोस्वामी से निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय का कार्यभार वापस लिया गया।
जीवन सिंह नगन्याल से संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमायूं संभाग वापस लिया गया। प्रबंध निदेशक, तराई बीज विकास निगम, निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और मुख्य कार्मिक अधिकारी, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय बनाया गया है।
आरडी पालीवाल से अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी का कार्यभार वापस लिया गया।उन्हें अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, उधम सिंह नगर बनाया गया।
अशोक कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल बनाया गया।
अभिषेक त्रिपाठी को अपर स्थानिक आयुक्त, उत्तराखंड, नई दिल्ली बनाया गया।
केके मिश्रा को अपर जिलाधिकारी देहरादून और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी देहरादून बनाया गया।
जगदीश लाल से सचिव, सेवा का अधिकार आयोग का पद हटाया गया।
गिरीश चंद गुणवंत को नगर आयुक्त, नगर निगम ऋषिकेश और सचिव, सेवा का अधिकार आयोग की जिम्मेदारी दी गई।
हरवीर सिंह को संभागीय खाद्य नियंत्रक, कुमाऊं संभाग की जिम्मेदारी दी गई। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई।
रज्जा अबास को उप सचिव, सूचना आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव, जिला विकास प्राधिकरण, नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
दयानंद सरस्वती को उप कुंभ मेलाधिकारी, हरिद्वार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
जय किशन को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत (अल्मोड़ा) की जिम्मेदारी दी गई।
अनुराग आर्य को डिप्टी कलेक्टर, रुद्रप्रयाग बनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments