Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआप भी जल्द करेगी 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, आज या कल...

आप भी जल्द करेगी 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, आज या कल हो सकता है एलान

देहरादून। आम आदमी पार्टी बाकी 19 सीटों पर जल्द प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इसके लिए दावेदारों के नामों पर मंथन चल रहा है। आज या कल पार्टी प्रत्याशियों का एलान कर सकती है। आप अभी तक 51 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होनी बाकी है। कांग्रेस और भाजपा में टिकटों को लेकर चल रही खींचतान को लेकर आप ने भी 19 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर आप के शीर्ष नेता मंथन कर रहे हैं। आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया का कहना कि जल्द ही बाकी सीटों पर प्रत्याशियों के एलान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments