Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआम आदमी पार्टी ने बनाई जंबो कार्यकारिणी, 51 सदस्य मनोनीत किए 

आम आदमी पार्टी ने बनाई जंबो कार्यकारिणी, 51 सदस्य मनोनीत किए 

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने जंबो प्रदेश कार्यकारिणी बनाई है। जिसमें 51 सदस्य बनाए गए हैं। नौ महिलाओं को प्रदेश कार्यकारिणी और महिला मोर्चा में जिम्मेदारी दी गई। सोमवार को आप के प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी व उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी, महिला मोर्चा और अन्य प्रकोष्ठ में सदस्यों को मनोनीत किया गया। सह प्रभारी ने कार्यकारिणी में 51 सदस्यों की घोषणा की। इसके अलावा नौ महिलाओं को प्रदेश महिला मोर्चा के विभिन्न पदों पर नियुक्त किया गया।जिसमें डिंपल सिंह, हेमा भंडारी, रुचि धस्माना, पूजा मेहरा, किरण नौगाई, उपमा अग्रवाल को उपाध्यक्ष, कमला थापा को महासचिव, सीमा कश्यप को सचिव और रीना नेगी को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश आर्या, पूर्वांचल प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत राय, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रताप विके, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामसरन वर्मा, पिंगल दास, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महासचिव राजू विराटिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष शाह विकार चिश्ती, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राजे सिंह नेगी, प्रदेश आईटी सेल का प्रभारी संदीप पांचाल को बनाया गया।

इस मौके पर आप सह प्रभारी ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर पार्टी काफी गंभीर है। मातृशक्ति का प्रदेश के निर्माण में अहम योगदान रहा है। इसीलिए मातृशक्ति को भी प्रदेश कार्यकारिणी के महिला मोर्चा में उचित स्थान और सम्मान दिया गया। इस अवसर पर मोर्चा प्रभारी एवं उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत, उपमा अग्रवाल, डिंपल सिंह, हेमा भंडारी, सीमा कश्यप समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

नेगी बने बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष
ऋषिकेश में आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी के पूर्व प्रवक्ता रहे विजय सिंह पंवार को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।  देहरादून प्रदेश कार्यालय में प्रदेश सह प्रभारी राजीव चौधरी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments