Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआम बजट की प्रशंसा में भाजपा आज से करेगी प्रदेशव्यापी धन्यवाद अभियान शुरू

आम बजट की प्रशंसा में भाजपा आज से करेगी प्रदेशव्यापी धन्यवाद अभियान शुरू

देहरादून। केंद्र सरकार के आम बजट की प्रशंसा में उत्तराखंड भाजपा शुक्रवार से प्रदेशव्यापी धन्यवाद अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 20 फरवरी तक चलेगा। इसके तहत पूरे प्रदेश में बजट के समर्थन में प्रदेश व जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलन और पार्टी के प्रमुख नेताओं की प्रेस वार्ताएं होंगी।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वर्चुअल माध्यम से आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक में केंद्र सरकार के आम बजट को सर्व समावेशी बजट बताया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बजट की प्रस्तावना रखी। सभी पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर  बजट को अनुमोदित कर केंद्र सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने वर्चुअल माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है, उसकी प्रशंसा देश भर में समाज के सभी वर्गों सहित विश्वभर में की जा रही है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अद्भुत पारदर्शी बजट पेश किया गया है। इसमें गांव व किसान को केंद्र में रखने के साथ ही हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाकर आत्मनिर्भर भारत के विश्वास को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार से 20 फरवरी तक प्रदेश भर में ऐतिहासिक एवं पारदर्शी बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों से आगामी 15 दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को हर एक जिला मुख्यालयों पर आयोजित करने को कहा। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने बैठक का संचालन किया।

सात फरवरी को निशंक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि बजट को लेकर सात फरवरी को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल  (निशंक) एक बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  उसी दिन डॉ निशंक आम बजट के बारे में देहरादून में पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे। 20 फरवरी तक प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों के साथ प्रभारी मंत्री या प्रदेश की ओर से निश्चित किये गए वक्ता पत्रकार वार्ताएं भी करेंगे। कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments