Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआरूषि को दुबई में मिला फ्रेश फेस ऑफ बालीवुड सम्मान

आरूषि को दुबई में मिला फ्रेश फेस ऑफ बालीवुड सम्मान

आरुषि को दुबई में मिला फ्रेस फेस ऑफ बालीवुड सम्मान

देहरादून। अभिनेत्री, फिल्म निर्माता और सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. आरूषी निशंक को दुबई में ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवॉर्डस और फैशन फेस्टिवल में शेख याकूब अल अली और एचई आरेफा अल फलाही द्वारा फ्रेश फेस ऑफ बालीवुड के रूप में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आरूषी निशंक ने अरब देशों में बाॅलीवुड फिल्मों की शूटिंग की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि अधिक फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग दुबई और यूएई के अन्य हिस्सों में हो इसके लिए प्रयास होने चाहिए। वैश्वीकरण और ओटीटी प्लेटफाॅर्म मजबूत होने से मनोरंजन व्यवसाय का विस्तार हुआ है। टी-सीरीज और जी-म्यूजिक के तीन म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी आरूषी की फिल्म ‘तारिणी’ जल्द बनकर तैयार होगी। आरूषी निशंक अपने प्रोडक्शन हाउस हिमश्री व डिज्नी-हाॅटस्टार के साथ एक शो का निर्माण कर रही हैं। उन्हें जुबिन नौटियाल द्वारा गाए सीरीज वफा ना रास आए में सराहा गया। टी-सीरिज के अधिकारिक यू-टयूब चैनल पर इसे 296 मिलियन से अधिक बार देखा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments