Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआशारोड़ी के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

आशारोड़ी के पास ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

देहरादून। देहरादून में आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

मृतकों की पहचान जतिन पुत्र तिलकराज निवासी फरीदपुर मंडुवाला फतेहपुर सहारनपुर उम्र 17 वर्ष और संदीप कुमार पुत्र रामलाल निवासी अहलवालपुर चरथावल मुजफ्फरनगर उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। 
जानकारी के अनुसार, युवक देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। वही, ट्रक सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहा था। तभी अचानक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस का कहना है कि युवकों की मौके पर मौत हो गई थी। उनके परिजनों को सूचित कर दिया है। 

सेलाकुई में अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा
सेलाकुई चैक के पास देर रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसा। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात को तीन बजे हुआ। गनीमत यह रही कि रात होने के कारण दुकान में कोई नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक अंबाला से सामान लेकर देहरादून जा रहा था। पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर पूरी तरह से ठीक है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments