Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डआश्रम में ठहरे विदेशी नागरिक की मौत, मूल रूप से मलेशिया का...

आश्रम में ठहरे विदेशी नागरिक की मौत, मूल रूप से मलेशिया का रहने वाला है व्यक्ति

ऋषिकेश: जनपद टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती के अंतर्गत स्थित एक आश्रम में रुके एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई। मंगलवार की अलसुबह इस व्यक्ति को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह व्यक्ति मूल रूप से मलेशिया का रहने वाला है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश की ओर से सूचना दी गई कि मंगलवार की सुबह करीब 2:15 बजे मुनिकीरेती स्थित एक आश्रम में रुके विदेशी नागरिक को उपचार के लिए यहां लाया गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस के मुताबिक विदेशी की पहचान लोक नथेन शिम्पू (76 वर्ष) निवासी क्वालम्पुर मलेशिया के रूप में हुई है। उसके एक भारतीय मित्र भास्करण की ओर से उसे राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार सैनी ने बताया कि थाना मुनिकीरेती को घटना की सूचना दे दी गई है। इस मामले में संबंधित दूतावास को भी सूचित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments