Monday, March 9, 2026
Homeअपराधइंजीनियर से मारपीट में तीन के खिलाफ मुकदमा

इंजीनियर से मारपीट में तीन के खिलाफ मुकदमा

देहरादून। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में इंजीनियर के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि संदीप श्रीवास्तव पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे अपनी पत्नी व भतीजे के साथ माधोराम क्षेत्र में रहते हैं।

16 अप्रैल की शाम को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उनके घर के बाहर बैडमिंटन खेलने आए और उनसे कार हटाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। संदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि इनमें से कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की और घर के बाहर लगाए सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले।

मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजीव शर्मा, रौनक शर्मा और देवांश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री, डीजीपी, गृह मंत्रालय और बार काउंसिल को भी भेजी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments