Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप के मुरीद हुए इस राज्य के...

इंडियन आइडल में धूम मचा रहे पवनदीप के मुरीद हुए इस राज्य के मुख्यमंत्री, की वोट देने की अपील

इंडियन आइडल 2021 गायकी के शो में धूम मचा रहे पवनदीप राजन की गायकी के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुरीद हो गए हैं। रविवार को उन्होंने मशहूर रियलिटी सिंगिग के ग्रांड फिनाले में पवनदीप को समर्थन और वोट देने की अपील की।

पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। इंडियन आइडल शो में उनकी गायकी धूम मची है। मखमली आवाज का जादू बिखरने के साथ ही संगीत से जुड़े हर वाद्य यंत्र को सधे कलाकार की तरह बजाने की खूबी है। अपनी इसी खूबी की वजह से वह सोशल मीडिया में खूब प्रसिद्धि बटोर रहे हैं। उनकी इस विलक्षण प्रतिभा पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मुग्ध हो गए हैं।

उन्होंने बाकायदा एक वीडियो संदेश के जरिये पवनदीप के समर्थन में राज्य के लोगों से वोटों की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी देवभूमि उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल में अपनी गायकी के दम पर न सिर्फ प्रदेश वासियों के दिलों में जगह बनाई है, बल्कि उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से पवनदीप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पवनदीप को वोट और सपोर्ट कर उन्हें विजेता बनाएं

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments