Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइनकम टैक्स अधिकारी बन घर में कर रहे थे छापेमारी, पुलिस ने...

इनकम टैक्स अधिकारी बन घर में कर रहे थे छापेमारी, पुलिस ने तीन को लिया हिरासत में; तीन फरार

ऋषिकेश। ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के मानवेंद्र नगर में फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर छापेमारी कर रहे तीन व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्थानीय नागरिकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इनके साथ तीन और व्यक्ति और भी शामिल थे, जो पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नागरिकों द्वारा घेरे गए तीन व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि हिरासत में दिए गए व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। इनके साथ कुछ और व्यक्ति भी थे, जो फरार हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments