Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान,चुनावी माहौल...

इसी महीने उत्तराखंड आ सकते हैं केजरीवाल, सिसोदिया और भगवंत मान,चुनावी माहौल गर्म

उत्तराखंड में चुनावी माहौल गरमाने के लिए इसी माह आम आदमी पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड का दौरा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भगवंत मान उत्तराखंड आ सकते हैं।

आप पार्टी 2022 के चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की ओर से रोजगार गारंटी यात्रा भी निकाली जा रही है। पार्टी ने अब तक 31 विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। जो विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती देने का लगातार काम कर रहे हैं।

आप प्रवक्ता संजय भट्ट का कहना है कि नवंबर पार्टी के लिए खास होने जा रहा है। इसी महीने कृषि कानून को वापस लेने, फसलों का उचित मुआवजा समेत किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड दौरा करेंगे। जल्द ही पार्टी इसकी आधिकारिक घोषणा करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी के मद्देनजर दिल्ली सरकार के कई मंत्री और पार्टी के अन्य बड़े नेता भी उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। जो प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments