Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधइस्तेमाल की गई एक हजार किटों के साथ युवक गिरप्तार

इस्तेमाल की गई एक हजार किटों के साथ युवक गिरप्तार

कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली की कंपनी के आठ लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक गिरफ्तारी में छोटे कर्मचारी आए हैं, जो मामूली वेतन पर इस कंपनी की नौकरी कर रहे थे।पुलिस ने मामले में रुद्रपुर से एक युवक को इस्तेमाल हो चुकी एक हजार किटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि बुधवार को रुद्रपुर से अंकुर निवासी रावड़ी थाना सिडकुल (हरिद्वार) को एक हजार इस्तेमाल की गई किटों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।इधर, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र पंचपाल ने बताया कि स्टार इमेजिंग प्रा. लि. कंपनी ने हरिद्वार में जांच का ठेका लिया था। बाद में दिल्ली की इस कंपनी को जिले सीमाओं पर भी जांच का ठेका दिया गया था।

मंगलवार को जैसे ही इस फर्जीवाड़े का पता चला तो स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रुद्रपुर, बाजपुर, जसपुर आदि क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। बाकी जगहों पर सबकुछ ठीक मिला है। उन्होंने बताया कि इस कंपनी से किया गया कांट्रेक्ट निरस्त किया जाएगा।

पकड़ में आए मामूली कर्मचारी, बड़ी मछलियां पहुंच से दूर

कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में हालांकि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली की कंपनी के आठ लोगों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा ली, लेकिन सच्चाई यह है कि अभी तक गिरफ्तारी में छोटे कर्मचारी आए हैं, जो मामूली वेतन पर इस कंपनी की नौकरी कर रहे थे। बड़ी मछलियां अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर हैं। पुलभट्टा थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि जांच जारी है, आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments