Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस्लामी तालिबान ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को भेजा धमकी भरा पत्र, खुफिया...

इस्लामी तालिबान ने स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को भेजा धमकी भरा पत्र, खुफिया विभाग सक्रिय

जगदगुरु शंकराचार्य  स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्लामी तालिबानी की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस्लामी तालिबान का है धमकी भरा पत्र
कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसके बाद महाराज ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी।

मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू
सूचना मिलने पर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान आश्रम में पहुंचे और महाराज से मुलाकात कर पत्र के बारे में जानकारी ली। वहीं महाराज को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments