Monday, March 9, 2026
Homeदेहरादूनइस महीने के अंत में घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षाफल

इस महीने के अंत में घोषित होगा 10वीं-12वीं का परीक्षाफल

रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित कर देगा। यदि परीक्षा परिणाम से कोई छात्र असंतुष्ट हुआ तो वह एक महीने के भीतर आवेदन कर परीक्षा दे सकता है। 

रामनगर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कोविड के चलते उत्तराखंड में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा परिणाम तैयार किया जा रहे हैं, जिसके तहत छात्रों के नौवीं, हाईस्कूल और 11वीं के अंकों को देखा जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि परीक्षाफल से असंतुष्ट छात्र एक महीने के अंदर आवेदन कर सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल होने पर उनकी परीक्षा कराई जाएगी। बता दें कि इस वर्ष हाईस्कूल में एक लाख 48 हजार 350 छात्र शामिल होने थे, जबकि इंटरमीडिएट में एक लाख 22 हजार 198 छात्रों को परीक्षा देनी थी। मार्च और अप्रैल में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड विद्यालयी परिषद ने परीक्षा रद्द करा दी थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments