Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस माह उत्तराखंड को मिलेंगी 11 लाख वैक्सीन, अभी तक 23.61 लाख...

इस माह उत्तराखंड को मिलेंगी 11 लाख वैक्सीन, अभी तक 23.61 लाख का हो चुका टीकाकरण

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के प्रयासों से प्रदेश को इस महीने 11 लाख कोविड वैक्सीन मिल जाएंगी। इसमें से नौ लाख वैक्सीन सरकार को मिलेंगी, जबकि दो लाख वैक्सीन निजी अस्पतालों को दी जाएंगी। प्रदेश में इस समय 18 से 44 आयुवर्ग और 45 वर्ष से अधिक आयु वालों का कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक 23.61 लाख व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें से 3.33 लाख वैक्सीन 18 से 44 आयुवर्ग वालों को लगी हैं।

प्रदेश सरकार का पूरा फोकस इस समय वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने पर है। केंद्र द्वारा अब सरकारी के साथ ही निजी अस्पतालों को भी वैक्सीन लगाने की छूट दे दी गई है। इस कारण अब निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन में तेजी आ रही है। हालांकि, मई माह के अंत में वैक्सीन की कमी हो गई थी और कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद करने पड़े थे। अब केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को जून माह में 11 लाख वैक्सीन का कोटा तय कर दिया है।

इसमें नौ लाख वैक्सीन सरकार को दी जाएंगी। माना जा रहा है कि इनमें से तकरीबन पांच लाख वैक्सीन 45 से अधिक आयु वालों के लिए और तकरीबन चार लाख वैक्सीन 18 से 44 आयुवर्ग वालों के लिए भेजी जाएंगी। वहीं निजी अस्पतालों को दोनों आयुवर्ग के लिए तकरीबन दो लाख वैक्सीन खरीदने की अनुमति दी गई है। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि केंद्र ने यह भी बता दिया है कि किस दिन प्रदेश को कितनी वैक्सीन मिलेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया सतत रूप से चल रही है। आगे इसमें और तेजी लाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments