Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डइस सत्र में नहीं बढ़ेगी प्राइवेट स्कूलों में फीस

इस सत्र में नहीं बढ़ेगी प्राइवेट स्कूलों में फीस

देहरादून। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के प्राइवेट स्कूल शिक्षकों व स्कूल के अन्य स्टाफ को नियमित रूप से वेतन देंगे। पूरे सत्र में फीस में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं होगी। फीस जमा करवाने के लिए अभिभावकों पर दबाव भी नहीं बनाया जाएगा और फीस जमा न होने पर किसी बच्चे का नाम नहीं काटा जाएगा। यह आदेश भी शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए हैं।
अब राज्य में जरूरी वस्तुओं की दुकानों के साथ ही किताबों की दुकानें भी खुल रही हैं। बुधवार को शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से आदेश जारी किया गया था। वहीं अभिभावकों को पुस्तक विक्रेताओं के नाम, पते और टेलीफाने नंबर देने की बात कही गई। देहरादून और डोईवाला में किताबों की होम डिलीवरी की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है। 

दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा
लॉकडाउन की वजह से स्कूल बंद होने के कारण पहले ही स्कूल बच्चों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा दे रहे हैं। वहीं अब दूरदर्शन के माध्यम से भी छात्र-छात्राओं को पढ़ाया जाएगा।

दूरदर्शन देहरादून द्वारा दिनांक 24 अप्रैल 2020 से प्रात 10ः00 बजे से 11ः30 बजे तक कक्षा नौ, 10 एवं 12 के तीन विषयों के व्याख्यान से संबंधित तीन एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए सचिव विद्यालय शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रदेश स्तर पर समस्त शिक्षण संस्थान अग्रिम आदेश तक बंद है। जिस वजह से छात्र छात्राओं का पठन-पाठन अत्यधिक प्रभावित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments