Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउक्रांद ने नियुक्त केए जिला प्रभारी, कार्यकारिणी का विस्तार

उक्रांद ने नियुक्त केए जिला प्रभारी, कार्यकारिणी का विस्तार

उक्रांद ने नियुक्त किए जिला प्रभारी, कार्यकारिणी का विस्तार
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कचहरी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने इसकी घोषणा की। बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए केंद्रीय पदाधिकारियों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भट्ट ने बताया कि ब्रह्मानंद डालाकोटी को अल्मोड़ा, चंद्रशेखर कापड़ी को चंपावत, महेश परिहार को बागेश्वर, पुष्कर धामी को पिथौरागढ़, सुशील उनियाल को नैनीताल, चैधरी बृजवीर सिंह को उधमसिंहनगर, सत्यप्रकाश सती को चमोली, अवतार राणा को रुद्रप्रयाग, महेंद्र रावत व जयदीप भट्ट को पौड़ी गढ़वाल, वीर चंद रमोला व किशन सिंह रावत को टिहरी, विष्णु पाल रावत व प्रहलाद सिंह रावत को उत्तरकाशी, जयप्रकाश उपाध्याय व बहादुर सिंह रावत को देहरादून, राजकुमार सैनी व सरिता पुरोहित को हरिद्वार का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा डीके पाल को महामंत्री संगठन, जय प्रकाश उपाध्याय को महामंत्री वित्त व किशन सिंह रावत को महामंत्री प्रचार-प्रसार का दायित्व दिया गया है। देहरादून महानगर के अध्यक्ष सुनील ध्यानी को केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है।

वहीं सरदार सिंह पुंडीर व संजीव वाल्मीकि को केंद्रीय सचिव, गणेश भट्ट, राजू मौर्य व उत्तम पुंडीर को केंद्रीय संगठन मंत्री, जगदीश रौतेला व डॉ. राजवीर पुंडीर को केंद्रीय प्रचार सचिव, रविन्द्र वशिष्ठ को श्रम प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, नसीब अहमद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का संयोजक, सुबोध पोखरियाल को स्थायी राजधानी निर्माण समिति का अध्यक्ष व जय प्रकाश जोशी को अवप्रवासी प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है।

केंद्रीय अध्यक्ष ने बताया कि दल को विधिक राय देने के लिए विधिक सलाहकार समिति का गठन भी किया गया है। जिसमें दल के संरक्षक व अधिवक्ता बीडी रतूड़ी, जिलाध्यक्ष विजय बौड़ाई, पंकज भट्ट, विक्रम नेगी, लोकेंद्र जोशी, महेश परिहार, सतीश सेमवाल, एनके गुसाईं, प्रमिला रावत, राकेश राजपूत, गजपाल रावत, राकेश बिष्ट, संजय चैहान व असगर रजा को शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments