Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउज्याड़ बल्द पर भाजपा और हरीश में ठनी,पंजाब का असर क्या उत्तराखण्ड...

उज्याड़ बल्द पर भाजपा और हरीश में ठनी,पंजाब का असर क्या उत्तराखण्ड में देखने को मिलेगा

पंजाब के सियासी घटनाक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा ने पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत पर निशाना साधा। पार्टी ने ट्वीट किया, पंजाब से उजाड़ खाकर वापस आए उज्याड़ बल्द को उत्तराखंड की जनता भी अंधेरा ही देगी। जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया।

भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा…
उन्होंने लिखा जो दूसरों के लिए अंधेरा खोजता है, नियति उसके लिए भी अंधेरे का इंतजाम करती है और कालचक्र ने पंजाब और उत्तराखंड में भाजपा के लिए अंधेरे का इंतजाम कर दिया।  रावत ने लिखा कि भाजपा ने उज्याडू बल्दों का अस्तित्व स्वीकार किया। अब देखना यह है कि भाजपा अपने उज्याडू बल्दों के साथ क्या सुलूक करती है। रहा सवाल पंजाब से लौटे कथित उज्याडू बल्द का, यह तो भाजपा के दोस्तों तुम्हें चुनाव में मालूम पड़ जाएगा।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए भी केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करते रहे हैं। आगे क्या होता है, यह समय बताएगा।
– मदन कौशिक, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

कोई भी देश का राष्ट्रवादी व्यक्ति भाजपा से जुड़ सकता है, जो देश  की सीमाओं, संस्कृति और संस्कारों की चिंता करता हो, उसके लिए भाजपा  के दरवाजे खुले हैं। हमें बातचीत करने की आवश्यकता नहीं है।
– दुष्यंत गौतम, प्रभारी उत्तराखंड और पंजाब भाजपा

 

पंजाब कांग्रेस में मची घमासान के तार उत्तराखंड से भी जुड़े हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हैं। उन्हें उत्तराखंड में भी चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। 2022 में दोनों राज्यों में एक साथ चुनाव होने हैं। पार्टी के लिए दोनों की राज्यों में स्थिति असहज बनती नजर आ रही है। पार्टी के बाहर ही नहीं, भीतर के भी नेता इस मौके को भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि पार्टी हाईकमान मसले का हल निकालने के लिए पूरी तरह सक्षम है। इन राजनीतिक घटनाओं का उत्तराखंड की राजनीति पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

पार्टी के महासचिव संगठन मथुरा दत्त जोशी कहते हैं कि पार्टी इस वक्त संघर्ष के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में पार्टी छोड़कर जाने वालों की अवसरवादिता का जनता ही जवाब देगी। पार्टी ने बहुत से लोगों को बहुत कुछ दिया है। लेकिन अगर वह मुश्किल समय में पार्टी का साथ छोड़ते हैं तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments