Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तरखंड: 15 अप्रैल से शुरू होगा छह से नवीं तक का नया...

उत्तरखंड: 15 अप्रैल से शुरू होगा छह से नवीं तक का नया शैक्षिक सत्र

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी और सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में कक्षा छह से नवीं तक नया शैक्षिक सत्र 15 अप्रैल से शुरू होगा। इसको लेकर शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही गृह परीक्षा 14 अप्रैल तक सम्पन्न कराने के निर्देश भी शिक्षा विभाग को दिए गए हैं।

उत्तराखंड में नया शैक्षिक सत्र 15 अप्रैल से प्रारंभ होगा। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इस संबंध में विभाग को पहले ही जरूरी कार्यवाही के निर्देश दे दिए थे। हाल ही में उन्होंने कहा था कि फीस एक्ट को नए सत्र से लागू किया जाएगा। इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा। शिक्षा सचिव को जिलाधिकारियों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए थे।

वहीं, दूसरी ओर कोरोना संक्रमण में तेजी आने के बाद प्राथमिक स्कूलों को जल्द खोलने को लेकर सरकार के कदम फिलहाल ठिठकते नजर आ रहे हैं। इस मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने के बजाय वेट एंड वाच की नीति पर काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार छठी से 12वीं तक स्कूलों को खोल चुकी है। इन स्कूलों में आफलाइन पढ़ाई भी शुरू हो गई है। हालांकि, छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन पढ़ाई का विकल्प खुला रखा गया है। शिक्षक संगठनों की ओर से प्राथमिक स्कूलों को भी खोलने की पैरवी की जा रही है।   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments