Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाया जाएगा ट्रेनों से, राज्य...

उत्तराखंडः अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाया जाएगा ट्रेनों से, राज्य सरकार देगी किराया

देहरादून। परिवहन निगम की बसों और निजी वाहनों के बाद अब राज्य सरकार ट्रेनों से अन्य राज्यों में फंसे सभी प्रवासियों को सुरक्षित घर लाएगी। राज्य के केंद्र को 12 ट्रेनों का प्रस्ताव भेजा है।

लौटने वाले प्रवासियों का किराया राज्य सरकार ही वहन करेगी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने बताया कि सभी प्रवासियों को 15 दिन के अंदर वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है। 
 
छोटे वाहनों से गृह जनपद में भेजने की व्यवस्था
दक्षिण के राज्यों से ट्रेन के माध्यम से यात्री लाए जाएंगे। पुणे और अहमदाबाद व सूरत में फंसे लगभग छह हजार प्रवासियों की सूची वहां की प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय को भेजी जा चुकी है।

हरिद्वार और काठगोदाम में इन यात्रियों को लाया जाएगा और उससे आगे छोटे वाहनों से गृह जनपद में भेजने की व्यवस्था की जा रही है। 

केंद्र सरकार की ओर से विदेश में फंसे प्रवासियों की भारत वापसी के लिए शुरू की जा रही विमान सेवा में उत्तराखंड के प्रवासियों को भी लाया जाएगा। मुख्य सचिव ने इस बाबत विदेश मंत्रालय से बात कर ली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments