Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः पंतनगर और दिल्ली के लिए 25 से शुरू हो सकती है...

उत्तराखंडः पंतनगर और दिल्ली के लिए 25 से शुरू हो सकती है फ्लाइट्स

प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने देहरादून सहित देशभर की घरेलू उड़ानों का प्रोविजनल शेड्यूल जारी कर दिया है। देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली और पंतनगर की उड़ानें 25 मई से शुरू हो सकती हैं।

डीजीसीए की वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक अलायंस एयर की दिल्ली और पंतनगर की फ्लाइट 25 मई से 30 जून के बीच रोजाना चलाने की योजना है। साथ ही इंडिगो की दून से दिल्ली की फ्लाइट भी रोजाना चल सकती है।
वहीं स्पाइस जेट की देहरादून से दिल्ली की उड़ान भी 25 मई से ही शुरू हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में आज ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments