Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में खिली धूप, मैदानी इलाकों में छाया कोहरा, ठंड...

उत्तराखंडः पहाड़ी इलाकों में खिली धूप, मैदानी इलाकों में छाया कोहरा, ठंड से एक की मौत

रुद्रप्रयाग में सुबह कुछ इस तहर छाया रहा कोहरा
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज धूप खिली है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहा। शीतलहर के चलते राज्यभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं बृहस्पतिवार को रात के तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी और आ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

रुद्रप्रयाग में सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद खिली धूप। लेकिन शीतलहर के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। केदारनाथ में मौसम सुहावना बना हुआ है। देहरादून में भी सुबह मौसम खराब बना रहा। हालांकि बाद में धूप खिल आई। इससे पहले बुधवार की रात राजधानी दून में कोहरा छा गया। हरिद्वार में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। धूप न निकलने से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। अल्मोड़ा में धूप हल्की है। जसपुर में कोहरा छाया है। जिससे ठंड बढ़ी है। रुद्रपुर में बादल छाए हैं। काशीपुर में दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। यहां भी ठंड में इजाफा हुआ है।

काशीपुर में ठंड से एक की मौत

फसियापुर स्थित श्मशान घाट पर एक औघड़ बाबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त मुरादाबाद थाना मझौला के आंबेडकर कॉलोनी निवासी राजपाल (42) पुत्र हरपाल मझौला के रूप में हुई। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने बताया कि मृतक के फेफड़े खराब थे। ठंड के कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया है।

11 वर्षों में सबसे ठंडा रहा 25 दिसंबर
ठंड ने बुधवार को एक और रिकॉर्ड तोड़ा। 25 दिसंबर सबसे अधिक ठंडा दिन रहा। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को अधिकतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 24 घंटे के भीतर ही अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से दस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 12.6 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। हल्द्वानी में बुधवार की सुबह से ही धूप खिली थी। हालांकि, धूप के साथ गलन का एहसास हो रहा था। दोपहर बाद धुंध छा गई और शीतलहर के साथ गलन ने बेहाल कर दिया। दोपहर में ओस टपक रही थी।

पूर्वानुमानः 29 तक लगातार बढ़ेगी ठंड
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि 29 दिसंबर तक लगातार ठंड बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। दोपहर के समय आंशिक धूप खिल सकती है। वहीं, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरा छाने और शीत दिवस की संभावना जताई है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है।

कोहरे से बसे ट्रेंनों का संचालन भी प्रभावित

कोहरे के कारण ट्रेन और बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। रुद्रपुर डिपो में बुधवार को भी दिल्ली रूट की पांच बसें, पंजाब की तीन बसें और लखनऊ मार्ग की एक बस करीब तीन-तीन घंटे विलंब से पहुंचीं। बाघ एक्सप्रेस भी बुधवार को करीब चार घंटे विलंब से पहुंचीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments