Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनउत्तराखंडः प्रमोशन पर लगी रोक के विरोध में कर्मचारियों की रैली आज

उत्तराखंडः प्रमोशन पर लगी रोक के विरोध में कर्मचारियों की रैली आज

Uttarakhand General OBC Employees Association protest rally against promotion stayदेहरादून। प्रदेश सरकार की नौकरियों में प्रमोशन पर लगी रोक के विरोध में उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन आज रैली निकालकर सचिवालय कूच करेगा। एसोसिएशन ने देहरादून जनपद के कर्मचारियों से परिवार के साथ रैली में भाग लेने का आह्वान किया है।

एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय समानता मंच के राष्ट्रीय महासचिव विनोद नौटियाल ने कहा कि प्रमोशन पर लगी रोक हटाने की मांग को लेकर देहरादून जनपद को छोड़ कर बाकी सभी जिलों में 20 दिसंबर को कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर रैली निकाली।

आज देहरादून जिला के कर्मचारी परेड ग्राउंड एकत्रित होकर रैली निकाल कर सचिवालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर बार-बार मांग पत्र देने के बाद भी प्रमोशन पर लगाई गई रोक नहीं हटाई जा रही है। जिससे कई कर्मचारी बिना पदोन्नति लाभ के सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments