Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंडः प्रवासियों के लिए डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

उत्तराखंडः प्रवासियों के लिए डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका

प्रवासियों के लिए डाक विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, जानिए कैसे करें आवेदन

देहरादून। कोरोना महामारी के कारण बेरोजगार होकर घर लौटे प्रवासियों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। भारतीय डाक सेवा ने उत्तराखंड सर्किल में विभिन्न वर्ग के सात सौ से भी अधिक पदों पर आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड पोस्टल सर्कल भर्ती-2020 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख सात जुलाई है।

भारतीय डाक सेवा ने 10वीं पास युवाओें के लिए तहत बीपीएम-एबीपीएम-ग्रामीण डाक सेवक के विभिन्न पदों पर 724 उम्मीदवारों की भर्ती शुरू की है। इसके लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में एक स्थानीय और अंग्रेजी भाषा में पास होना अनिवार्य है। उत्तराखंड पोस्टल सर्कल भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

हालांकि, नियमों के अनुसार विभिन्न आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना आठ जून 2020 के आधार पर होगी। जीडीएस बीपीएम के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जबकि जीडीएस एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.appost.in/gdsonline पर जाएं। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य व पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा अनुसूचित जाति व जनजाति और महिला उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी डाक विभाग में उक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी और न ही इंटरव्यू लिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मैरिट से होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments